पीएम मोदी मुसलमानों को तंग करना छोड़ दो नही तो देश को दो भागों में बाट दूँगा लालू यादव

भाजपा लगातार गौ रक्षा को लेकर लगातार कोशिश कर रही है,लेकिन विपक्षी इसे भी मजाक बनाकर हवा में उड़ा रहे हैं। राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा है कि भाजपा केवल वोट के लिए गौ रक्षा के मुद्दे को उठाती रही है। उसे गौ रक्षा से कोई लेना देना नहीं है। लालू ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा नेताओं के दरवाजे पर बूढ़ी गाय बांध दो, इससे उनकी पोल खुल जाएगी। 

गौपाष्टमी

ऐसा करने से यह साफ हो जाएगा कि भाजपा वाले कितने गौ सेवक है। या सिर्फ वोट पाने के लिए यह सब नाटक करते हैं। राजद सुप्रीमो ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता गौ रक्षा के नाम पर अल्पसंख्यक को तंग कर रहे हैं। जो अब नहीं चलेगा। भाजपा गौरक्षा दूध के लिए नहीं, बल्कि वोट के लिए ही ऐसा करते हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग ऐसी बूढ़ी गाय को खोजिए जो दूध नहीं देती हो और उसे भाजपा नेताओं के दरवाजे पर बांध दीजिए और देखिए कि वे लोग उसके साथ क्या करते हैं। 
गौ रक्षा

कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए लालू यादव ने कहा कि अगर भाजपा नेता आपके ऊपर कार्रवाई करते हैं। लाठी डंडे चलाते हैं तो उसका विरोध मत कीजिए। बस हमलोगों को यह साफ दिख जाएगा कि क्या यह सचमुच गौ रक्षक है। हम यह जनता को यह दिखाना चाहते हैं कि गाय की सेवा के लिए वे सही मायने में चिंतिंत हैं या नहीं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अभी हाल में योगी सरकार ने अवैध बूचड़खाने को बंद करा दिया। उसके बाद कई गौरक्षा के नाम पर देशभर में चर्चा हुई। भाजपा गौरक्षा के लिए कई कार्यक्रम भी चलाई हुई है यहां तक कि देशभर में गौपाष्टमी पर खास तौर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें गौ रक्षा के लिए संकल्प लिए गए। 

Comments