बोलेरो-ट्रककी टक्कर में सपा नेता की मौत, पत्नी घायल

फैजाबाद(डेस्क):सपा नेता, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रविंद्रनाथ दुबे की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना फैजाबाद के पूराकलंदर थानाक्षेत्र में हुई।

में उनका स्वामी ओमानंद इंटर कॉलेज है। इस कॉलेज में उनकी पत्नी गीता प्रधानाचार्य हैं।
आजकल परीक्षा चल रही है। रोज की तरह वह अपने निजी वाहन से पत्नी के साथ कालेज जा रहे थे, गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली रोड पर सुबह उनकी स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई जिसमें दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।

दुबे पहले सपा जिला महासचिव व सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके दिवंगत पिता राम प्रगट दुबे फैजाबाद से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे।
Comments
Post a Comment