कोटेदार व दबंग प्रधानों पर आधारित फिल्म आकोश की पेडराही में शुरु हुई शूटिंग


कोटेदार व दबंग प्रधानों पर आधारित फ़िल्म ‘आक्रोश’ की पेड़राही में शुरू हुई शूटिंग

 

 गोण्डा के लाल दिखाएंगे अपने हुनर का जलवा

 कैमरे में कैद हुआ खिरिया मज़गवां के पेड़राही गांव का दृश्य

सालू खान

गोण्डा। सारे नियमों को दरकिनार कर  आजकल क्षेत्र के घाघ कोटेदार व दबंग प्रधान खुलेआम जनता के हकों पर डाका डाल रहे हैं, जिसके चलते भोले भाले ग्रामीणों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है और उनके हनक के आगे पीड़ित ग्रामीणों की आवाज़ दब जाती है। इसी पृष्ठ भूमि को लेकर गोण्डा के लाल द्वारा निर्मित फ़िल्म आक्रोश की शूटिंग नायक व गायक ने अपनी जन्म स्थली जिला गोण्डा में स्थित वज़ीरगंज के खिरिया मज़गवां पेड़राही में शुरू की है, जहाँ भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें ह्रदय से शुभकामनाएं दीं। 
      

       गोण्डा में बन रही अवधी टेलीफिल्म ‘आक्रोश’ घाघ कोटेदारों व दबंग प्रधानों की वास्तविक दास्तान को चरितार्थ करती है, जो सरकारी योजनाओं के खाद्य वितरण प्रणाली व अन्य योजनाओं को डकारने के लिए शासनादेशों को भी अपनी जागीर समझ कर उसे फुटबाल बना कर खेलते हैं। इस फ़िल्म में यह भी दर्शाया गया है कि किस प्रकार ये बेलगाम कोटेदार अपने चहेतों को सम्मान देकर सारी चीजें मुहैया कराते हैं और आम लोगों को खरी खोटी सुना कर उन्हें प्रताड़ित करने से बाज़ नही आते। फ़िल्म शूटिंग के दौरान जब फ़िल्म के नायक व गायक अनिल सिंह निर्बोध से ‘इंडिया ए टू जेड’ संवाददाता ने बात की और पूछा कि इस फ़िल्म की प्लानिंग आपने कैसे की? इस पर उन्होंने बताया कि हम समझ में छिपे बुराईयों को उजागर कर उसके विरुद्ध लड़ने का सन्देश देना चाहते हैं क्योंकि जुल्म सहने से जुल्म ख़त्म नहीं होता। उसे ख़त्म करना पड़ता है। रही बात आक्रोश की तो आक्रोश की आग बुझाओ मत बल्कि उसमें जुल्म को जलाकर राख कर दो। इस फ़िल्म का यही उद्देश्य है। 
   

    बताते चलें कि अनिल सिंह निर्बोध भोजपुरी गायक व गीतकार भी हैं, जिनके कई एल्बम श्रोता सुन चुके हैं। यही नहीं इसी एन म्यूजिक एंड फ़िल्म के बैनर तले लांच की गयी भक्ति एल्बम बघवा नाचे छमाछम को श्रोताओं ने काफी सराहा था। अनिल सिंह का कहना है कि वे अपने जन्म स्थल पेड़राही को बहुत प्यार करते हैं। इसीलिए इस फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग ग्राम पेड़राही में ही की जायेगी। एन म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले बन रही फ़िल्म आक्रोश के प्रोड्यूसर, नायक व गायक खुद अनिल सिंह निर्बोध हैं। निर्देशन निरंकार पंडित ने किया है, जबकि सहयोगी कलाकारों में पंकज शुक्ला , विमल पाण्डेय, दिपांशू पाण्डेय,पिंटू सागर, चित्रा,किशन कुमार आदि अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे

Comments