आज का विचार गर्मी के दिनो में स्वास्थ्य का कैसे ख्याल रखना चाहिए

गर्मी के दिनों में अपने स्वास्थ्य का कैसे ख्याल रखना चाहिए इसकी विशेष जानकारी निचे दी गयी हे

गर्मी के मौसम में मसालेदार, तला भुना खाने से हमेशा परहेज करे। इस प्रकार के भोजन को पचाने में मुश्किल होती है। इससे बार बार प्यास लगती हैं। पसीना भी ज्यादा आता है और आलस भी अधिक रहता है। आहार खासतौर पर ऐसा हो जो शरीर को ठंडा करे।

भोजन में सलाद, हरी सब्जियां, लौकी, करेला, भिन्डी, तोरु, चौलाई आदि तथा अंकुरित भोजन एवम् हल्के फुल्के भोज्य पदार्थों को शामिल करे।
इन दिनों दही, छाछ, पुदीना, प्याज को खानपान में अधिक शामिल करे।

छाछ में लैक्टिक एसिड के साथ कैल्शियम, पोटेशियम, ज़िंक होता है। छाछ शरीर को ताज़गी और चुस्ती देती है, साथ ही आहार पाचन भी अच्छे से होता है।

मौसमी फल आम, तरबूज़, मौसमी, संतरा, नींबू ,ककड़ी ,टमाटर,कटहल, कीवी आदि का प्रयोग हितकारी है।

आम विटामिन C और आयरन से युक्त होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह काफी अच्छा होता है।
तरबूज पानी की कमी को दूर करता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम और विटामिन B काम्प्लेक्स होता है।

खीरा या ककडी oily skin के लिए अच्छा होता है साथ ही गैस, एसिडिटी, और सीने में जलन से भी राहत देता है।
कटहल BP कम करने मे मदत करता है।

कीवी में विटामिन बी1, बी2, बी3, विटामिन C होते है जो की Heart, Brain, kidney और Bones के लिए अच्छा कार्य करते है।
यह ध्यान रखे की खाने में भुख से कम आहार ले और पेय तथा फलों की मात्रा को बढ़ाए।

*तरल पदार्थ

दिन में 2-3 बार जलजीरा, निम्बू की शिकंजि, गन्ने का जूस, कैरी का पना या नारीयल पानी आदि देसी और नैचरल ड्रिंक्स लेने से लू नही लगती और गर्मी भी नही सताती। साथ ही ये देसी ड्रिंक्स विटामिन्स, मिनरल्स आदि से युक्त होते है जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते है।
नारियल पानी भी पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है।
बाहरी कोल्ड्रिंक जैसे कोकाकोला, पेप्सी आदि से बचे। यह केमिकल युक्त होते है साथ ही इनमे शुगर अधिक मात्रा में रहती है। ये सेहत के लिए सर्वथा हानिकारक होते है।
चाय कॉफी का सेवन कम से कम करे इससे dehydration हो सकता है।

कच्ची सौंफ और मिश्री को पीसकर रातमे 1 चम्मच 1 कटोरी पानी में भीगोकर रखे। सुबह छानकर इस पानी को पी ले। सौंफ चबाकर खा ले। दिनभर शरीर में ठंडक बनी रहेगी।

पेट की सफाई का विशेष ध्यान रखे। रात में सोते वक्त 1 से 2 चम्मच इसबगोल 1 कप दूध या पानी में घोलकर पी ले। इससे आंतो की गर्मी दूर हो जाएगी और पेट भी साफ़ रहेगा।
गर्मी में यदि चक्कर आते हो व जी घबराता हो तो आंवले का शरबत पीना लाभप्रद है।
पाइनेपल का जूस पीने से ताजगी मिलती है, प्यास बुझती है ,पेट की गर्मी शांत होती है और इसे पीने से पेशाब खुलकर होती है।

अनार और अंगूर का एक एक दाना धीरे धीरे खाने से लू में आराम मिलता है।
अंगूर का रस, फालसे का शरबत, गन्ने का जूस आदि भी गर्मी से राहत देते है।

याद रखिये- कम से कम गर्मी में 4 लीटर पानी का सेवन करना आवस्यक हे प्यास लगने से पहले  पानी पीते रहिये

Comments