बिग ब्रेकिंग.....
पुलिस महकमे में हुआ फेरबदल :
गोरखनाथ सरोज को मिली वजीरगंज की कमान
गोण्डा। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने आज देर शाम महकमे में फेरबदल कर दिया। परसपुर के थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज को वजीरगंज का एसओ बनाया गया है। वहीं, लम्बे समय से खाली चल रहे कटरा बाजार थाने पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गयी है।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने आज पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था के लिहाज से किए गए इस स्थानांतरण के तहत परसपुर के थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज को वजीरगंज थाने की बागडोर सौंपी गयी है, जबकि क्राइम ब्रांच से देवेन्द्र पांडेय को फिर परसपुर भेजा गया है। इसी तरह वजीरगंज के एसओ विनोद कुमार यादव को खोड़ारे थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए फेरबदल किया गया है। उन्होंने कहा कि लापरवाह थानेदारों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशानुरूप कार्य न करने वालों की जगह पुलिस लाइन होगी। किसी भी दशा में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले सभी फरियादियों के साथ सहानुभूति पूर्वक अच्छा व्यवहार किया जाय तथा घटनाओं की तत्काल एफआईआर दर्ज करने के साथ ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कुछ और फेरबदल किए जाएंगे।

Comments
Post a Comment