गोण्डा वजीर गंज थाना परिसर में आरएएफ व पुलिश जवानों ने चलाया सफाई अभियान

वज़ीरगंज थाना परिसर में आरएएफ व पुलिस जवानों ने चलाया सफाई अभियान
आरएएफ जवानों ने स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने का किया आवाहन
गोण्डा। रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने वज़ीरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सफाई की। इस मौके पर सार्वजानिक सफाई अभियान में आमजन की भागीदारी से अभियान को गति देने पर बल दिया गया।
        केन्द्र सरकार ने विभिन्न कारणों से अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील जिलों के अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में विशेष अभियान चलाने की जिम्मेदारी आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) को दी है। इसी क्रम में डी 101 वाहिनी द्रुत कार्य बल की एक प्लाटून उप कमांडेन्ट प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में परिचितकरण अभ्यास के सिलसिले में 5 दिनों से गोण्डा में है। इस दौरान जनपद के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के रास्तों की जानकारी समेत जिले की भौगोलिक स्थिति को भी बारीकी स जांचा – परखा जा रहा है। उप कमांडेण्ट प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी को 26 जिलों की जिम्मेदारी मिली है, जो संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में आते हैं। गोण्डा अति अतिसंवेदनसील जिला है, इसलिए यहां अभ्यास के साथ भौगोलिक स्थिति की जानकारी बारीकी से ली गई जिससे आपात स्थिति के दौरान हम जरूरत पड़ने पर त्वरित गति से अपना ऑपरेशन चला सकें। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हम सामाजिक जागरूकता में आम जनमानस की सहभागिता बढ़ाने के लिए भी  विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। उसी क्रम में आज वज़ीरगंज थाना परिसर में सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई से होने वाले फायदे पर आम लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
       वज़ीरगंज थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज, उपनिरीक्षक के.के. सिंह व थाने के सिपाहियों के साथ थाना परिसर की सफाई की गयी। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस की इस टुकड़ी ने राष्ट्र रक्षा, समाज, के साथ स्वास्थ्य रक्षा का संकल्प दोहराते हुए सफाई को अपने जीवनशैली में शामिल कर आम जनमानस को स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर द्रुत कार्य बल उपकमांडेन्ट निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरिक्षक उस्मान खान सहित रैपिड एक्शन फोर्स व थाने के जवानों ने हिस्सा लिय

Comments