सालू खान
योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलायें, कहा- इससे बेहतर था अखिलेश- माया का शासन
गाजीपुर. योगी सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के विरोध में सोमवार को महिलायें सड़क पर उतरीं। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसिएसन के बैनर तले महिलाओं ने जुलूस निकाला उसके बाद सरजू पाण्डेय पार्क में धरने पर बैठ गयीं।
महिलाओं का कहना था कि वर्तमान समय में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला रोज बढ़ता जा रहा है। गाजीपुर में कई ऐसी घटनायें हुईं है रामपुर में दो लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना भी निन्दनीय है। 10 की संख्या में लड़कों ने इनके साथ छेड़छाड़ किया।
महिलाओं का कहना था कि योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर बनी थी पर इस सरकार में महिलों के खिलाफ घटनायें सबसे ज्यादा बढ़ रहीं हैं। सरकार हर जगह नाकाम हो रही है और अखिलेश और मायावती सरकार से भी ज्यादा घटनायें महिलाओं के खिलाफ बढ़ी हैं। महिलायें कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं का कहना था कि रोमियो दस्ता भी फेल है। पुलिस के सामने ही ये सब हो रहा है, हम महिलों की सुरक्षा की गारण्टी चाहते हैं। महिलायों जब दिन में सुरक्षित नहीं हैं तो रात में कैसे सुरक्षित रहेंगी। हम महिलाओं की सुरक्षा की गारण्टी चाहते हैं।
Comments
Post a Comment