योगी राज में उत्तर प्रदेश बना दुष्कर्म प्रदेश लोग बोले योगी को हटाओ रात्रपति सासन लगावो

सालू खान



योगीराज में उत्तर प्रदेश बना दुष्कर्म प्रदेश ! लोग बोले- योगी को हटाओ, राष्ट्रपति शासन लगाओ


देश के सबसे बड़े राजनीतिक सूबे उत्तर प्रदेश में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सत्ता बदले दो महीनें भी नहीं हुए हैं लेकिन सत्ता की नाकामी रोजाना दिख रही है। सूबे में हत्याएं, लूट, डकैती व बलात्कार जैसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।

इसके अलावा जातीय हिंसा व सांप्रदायिक हिंसा में तो प्रदेश काफी पहले से जल रहा है। बात सहारनपुर की हो या आगरा की। बात लखनऊ की हो या फिर बुलंदशहर की। अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

बीती रात जेवर इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया गया। रेप भी किया गया। जिसके बाद गोली मारकर हत्या भी कर दी गई। परिवार की चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया। इस सनसनी वारदात से पूरा प्रदेश हिल गया। कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठ खड़ी हुई।

पर आरोपो के घेरे में मीडिया भी है। क्योंकि जब अखिलेश राज में महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था तब समाचार पत्र दैनिक जागरण ने सिर्फ दो वाक्य में गुस्सा जाहिर किया था।

उसने अपने पहले पेज पर उत्तर प्रदेश को ‘दुष्कर्म प्रदेश’ लिखा था। लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि सारे मीडिया की बोलती बंद है। अब क्यों नहीं योगी राज को दुष्कर्म प्रदेश लिख रहा है ?

इसके अलावा सीनियर पत्रकार दिलीप मंडल ने लिखा कि, अब क्या देरी है उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लग ही जाना चाहिए !

आपको बता दें कि, पूरे प्रदेश में लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है। लूट-डकैती की घटनाएं बढ़ गई हैं।


Comments