चन्दौली. सपा की सरकार चली गई लेकिन उनकी दबंगई आज तक नहीं गई। सपा के पूर्व सांसद के बेटे ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही पट्टीदार के तीन लोगों को मारकर अधमरा कर दिया है। उसके बाद तीनों को ताल में फेंक कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई गई है।
बतादें कि सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के बेटे ने तीन लोगों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला जमीन विवाद का है। घटना में घायल हुए लोग पूर्व सांसद के पट्टीदार ही हैं।
जानकारी के अनुसार रामकिशुन यादव के पुत्र व सपा पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव व उनके पुत्रों ने तीन लोगों को पीट कर अधमरा कर दिया। पीटने के बाद उसे ताल में फेंक कर भाग गए । घटना के समय तीनों अलीनगर थाना क्षेत्र में तहसील से लौट रहे थे। पीड़ित पक्ष ने आधे दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार तीन लोग घायल अवस्था में आये हैं। जिनका इलाज हो रहा है। चोट अधिक होने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी है। जल्द सुधार की आशा है, सुधार नहीं होने पर आगे रेफर कर दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment